फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुंडागर्दी को लेकर आक्रोश, धरने पर बैठे एमएलए, विरोध मार्च

गुंडागर्दी को लेकर आक्रोश, धरने पर बैठे एमएलए, विरोध मार्च

Wed, 15 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गुंडागर्दी को लेकर आक्रोश, धरने पर बैठे एमएलए, विरोध मार्च
धरने पर बैठे एमएलए, विरोध मार्च
विज्ञापन

रायबरेली। जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने और जान से मारने के प्रयास के बाद सपाई व कांग्रेसी आक्रोशित हो गये। ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व विधायक आशा किशोर, पूर्व विधायक रामलाल अकेला समर्थकों के साथ डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई बार पुलिस व विधायकों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के तहत पुलिस के अधिकारियों को तहरीर रिसीव कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तहरीर तक नहीं ली गई। विधायक मनोज पांडेय व एडीएम (प्रशासन) के बीच कई बार बात भी हुई, लेकिन धरना खत्म नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन के नकारात्मक रवैये से नाराज विधायकों व समर्थकों कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के सामने कई घंटे धरना दिया। बाद में हरचंदपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में मतदान करने से रोके जाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों पर हमला और अगवा किए जाने के बाद सुबह 11 बजे ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय कई पूर्व विधायकों व समर्थकों के साथ डिग्री कॉलेज पर पहुंचे और चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठ गये। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में सदर विधायक अदिति सिंह भी कांग्रेसियों के साथ मौके पर पहुंचकर धरने में बैठ गईं। गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देने का प्रयास किया गया, लेकिन तहरीर तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नहीं ली। इस दौरान पुलिस वालों से तीखी नोकझोंक भी हुई। कई घंटे बाद भी सुनवाई न होने पर कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च करके डीएम दफ्तर के सामने धरना शुरू कर दिया गया। कई घंटे बाद एफआईआर होने के बाद गुस्सा शांत हुआ।

डीएम नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट में विरोध व भीड़ बढने के बाद विधायक मनोज पांडेय, अदिति सिंह, एमएलसी अमेठी दीपक सिंह आदि को अपने चैंबर में बुलाकर बात की। काफी देर तक बात होने के बाद विधायक ने एमएलसी दिनेश सिंह सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। हालांकि डीएम के निर्देश के बाद हरचंदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।


डिग्री कॉलेज चौराहा से लेकर कलेक्ट्रेट तक योगी-मोदी मुर्दाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। विधायक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का इससे बड़ा उदाहरण देखने को अब तक नहीं मिला। पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य अपने अधिकार का प्रयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आम जनता पूरी तरह से बेबस हो रही है। अपने चहेते को कुर्सी पर कायम रखवाने के लिए यह गुंडागर्दी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed