{"_id":"5c7d68d3bdec2213f67822dc","slug":"181551722707-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट एंबुलेंस में फंसी रही बीमार महिला, गेट का लॉक तोड़कर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 मिनट एंबुलेंस में फंसी रही बीमार महिला, गेट का लॉक तोड़कर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सांस व ब्लड प्रेशर की चपेट में आई वृद्धा की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
यहां एंबुलेंस से महिला को निकालने की कोशिश की गई लेकिन अचानक गेट लॉक हो गया। इस दौरान बीमारी से परेशान महिला अंदर तड़पती रही।
अस्पताल में मौजूद तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 15 मिनट बाद किसी तरह गेट के लॉक को तोड़कर वृद्धा को एंबुलेंस से बाहर निकाला जा सका। तब जाकर उसका इलाज शुरू हो सका। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
जगतपुर क्षेत्र के दौलतपुर गांव की शिवदुलारी पत्नी शिवनाथ को रविवार रात बीमार होने पर सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया था। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। एंबुलेंस पहुंची और महिला को भर्ती करने के लिए जब एंबुलेंस के गेट को खोलने का प्रयास किया गया तो वह नहीं खुला।
इससे हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर तक प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला तो लोहे की छड़ और हथौड़े से वार कर किसी तरह गेट का लॉक तोड़ा गया।
इसके बाद वृद्धा को एंबुलेंस से बाहर निकाला जा सका। करीब 15 मिनट तक वह एंबुलेंस में ही फंसी रही और इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लॉक टूटते ही वृद्घा को निकाल कर भर्ती कराया गया और फिर उसका इलाज शुरू हो सका।
मामला संज्ञान में नहीं है। कुछ दिक्कत आने के कारण गेट लॉक हो गया होगा। गेट को ठीक करा दिया जाएगा।
अंकुर अवस्थी, जिला कोआर्डिनेटर, जीवीके