{"_id":"5b65f20f4f1c1b49778b61eb","slug":"181533407759-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्चर हुई पटरी से गुजर गई दो पैसेंजर ट्रेने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्चर हुई पटरी से गुजर गई दो पैसेंजर ट्रेने
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। पहाड़पुर गांव के निकट शनिवार को टूटी पटरी से दो पैसेंजर ट्रेनें गुजर गईं। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
की-मैन ने जब रेल पटरी में फ्रैक्चर देखा तो उसके होश उड़ गए। तभी ट्रैक पर उसे रायबरेली से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन का सिग्नल मिल गया।
आननफानन उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका। सूचना लालगंज रेलवे स्टेशन पहुंची तो हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों को सूचना के बाद टूटी पटरी में क्लीपिंग लगाकर ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया।
लालगंज से डलमऊ की ओर स्थित पहाड़पुर गांव के निकट रेल पटरी टूट गई थी। शनिवार सुबह आठ बजे की-मैन मो. अख्तर लाइन चेक करते हुए जब पहाड़पुर गांव के निकट पहुंचा तो पटरी टूटी देख उसके होश उड़ गए।
इस दौरान दो पैसेंजर ट्रेनें पटरी से गुजर चुकी थीं। इसी दौरान उसे रायबरेली से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या-54211 का सिग्नल मिला।
तत्काल उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका और सूचना लालगंज रेलवे स्टेशन को दी। खबर पाकर स्टेशन के अधिकारी भी सकते में आ गए।
उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। की-मैन की मानें तो लालगंज रेलवे स्टेशन सूचना देने से कुछ देर पहले ही कानपुर से प्रयाग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और रायबरेली से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन इसी ट्रैक से गुजर गईं।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि फैक्चर हुई पटरी की जगह पर क्लैंप लगाकर ट्रेनों को किसी तरह निकाला गया।
करीब आधे घंटे तक मरम्मत कार्य चला। पटरी फैक्चर होने से रायबरेली से कानपुर जाने वाली ट्रेन आधे घंटे और रघुराज सिंह से रायबरेली जाने वाली आरडीएल ट्रेन एक घंटे विलंब से रवाना हुई।
सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया
की-मैन की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जिस स्थान पर पटरी फ्रैक्चर हुई है, वहां से कॉशन देकर ट्रेनों को निकाला गया। रविवार को पटरी को बदला जाएगा।
सतीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक