{"_id":"5ab2a9284f1c1b21578b5d69","slug":"181521658152-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व डंफर में आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व डंफर में आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक व डंफर में भिड़ंत, चालक की मौत
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर ट्रक और डंफर में भिड़ंत हो गई। हादसे में डंफर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के खलासी और ट्रक का चालक घायल हो गया।
तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वाहनों में हुई टक्कर से करीब एक घंटे तक रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम रहा। जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे किया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर पूरे कुम्हारन मजरे निगोहा गांव के पास ट्रक और डंफर में भिड़ंत हो गई। डंफर जायस की ओर से रायबरेली आ रहा था, जबकि ट्रक रायबरेली से जायस की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इस हादसे में बीघापुर थरियांव जिला फतेहपुर निवासी डंफर चालक अभिषेक कुमार उर्फ बबलू (35) की मौके पर मौत हो गई।
दोनों वाहनों की भिड़ंत में डंफर का चालक वाहन की बाड़ी में चिपक गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
ट्रक चालक समना थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर निवासी बाबराम एवं दोनों वाहनों के खलासी घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया गया है।
फुरसतगंज थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हुई है। एक चालक की मौत हो गई। भिड़ने के बाद वाहनों के हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े होने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
जेसीबी की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ का कहना है कि किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।