फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महिला के जज्बे को सलाम करता हुआ वीडियो वायरल

महिला के जज्बे को सलाम करता हुआ वीडियो वायरल

Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिला के जज्बे को सलाम करता हुआ वीडियो वायरल
पर्स लेकर भाग रहे बदमाश को महिला ने चप्पलों से धुना
विज्ञापन


रायबरेली। एक महिला का पर्स छीनना एक टप्पेबाज को महंगा पड़ गया। बहादुर महिला ने मौके से भाग रहे टप्पेबाज को दौड़ाकर पकड़ लिया और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।

हालांकि इस दौरान बाजार में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला। बुधवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

सभी ने महिला के जज्बे को सलाम किया। हालांकि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

शहर की सब्जी मंडी में सोमवार शाम एक महिला खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने महिला का पर्स छीन लिया और भागने लगा।

इसी बीच महिला ने पर्स लेकर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया और चप्पल निकालकर उसकी धुनाई कर दी। युवक को पिटते देख वहां पर मौजूद लोग मदद की बजाय मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से खिसक लिया। महिला भी बिना कहीं शिकायत किए घर चली गई। इसी बीच चप्पल से पिटाई का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ तो इस घटना की जानकारी हो सकी। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं आया है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed