फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आधी आबादी ने भी रायबरेली की सियासत में किया राज

आधी आबादी ने भी रायबरेली की सियासत में किया राज

Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आधी आबादी ने भी रायबरेली की सियासत में किया राज
रायबरेली। गांधी परिवार के गढ़ की सियासत में आधी आबादी ने राज किया है। महिला के तौर पर इंदिरा गांधी, शीला कौल दो-दो बार जबकि मौजूदा सांसद सोनिया गांधी चार बार यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुकीं हैं। इंदिरा गांधी ने तो प्रधानमंत्री का सफर तय किया।
विज्ञापन



प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस ने ही हमेशा महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा। चाहे फिर भाजपा रही हो या फिर सपा, बसपा। गांधी परिवार के सामने अपने प्रत्याशी तो चुनाव मैदान में उतारे, लेकिन महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन



कब महिला प्रत्याशी ने हासिल की जीत
वर्ष विजेता प्रत्याशी पार्टी
1967 इंदिरा गांधी कांग्रेस
1971 इंदिरा गांधी कांग्रेस
1989 शीला कौल कांग्रेस
1991 शीला कौल कांग्रेस
2004 सोनिया गांधी कांग्रेस
2006 सोनिया गांधी कांग्रेस
2009 सोनिया गांधी कांग्रेस
2014 सोनिया गांधी कांग्रेस


रायबरेली से जीत का सिरमौर बंधने पर बनीं प्रधानमंत्री
दो बार इंदिरा गांधी यहां से चुनाव जीतीं और प्रधानमंत्री बनीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह यहां आती थीं और लोगों से मिलतीं थीं। हालांकि 1977 में इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। महिला के तौर चुनाव जीतकर इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा, बसपा, सपा ने पुुरुषों पर किया भरोसा
महिलाओं को टिकट देने के बजाय भाजपा, बसपा, सपा ने पुरुष उम्मीदवारों पर ही भरोसा किया, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाए। वर्ष 2004 में सपा ने अशोक सिंह, बसपा ने राजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा था।



वर्ष 2006 के लोकसभा के उपचुनाव में सपा ने राजकुमार, भाजपा ने विनय कटियार, जबकि वर्ष 2009 के चुनाव में बसपा ने आरएस कुशवाहा, भाजपा ने आरबी सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने अजय अग्रवाल, बसपा ने प्रवेश सिंह को टिकट दिया था। बावजूद ये सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए। इस बार सोनिया के सामने भाजपा नेता व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed