फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घंटाघर के पास तीन मंजिला भवन में आरडीए ने जड़ा ताला

घंटाघर के पास तीन मंजिला भवन में आरडीए ने जड़ा ताला

Wed, 14 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर के पास तीन मंजिला भवन में आरडीए ने जड़ा ताला
घंटाघर के पास तीन मंजिला भवन में आरडीए ने जड़ा ताला
विज्ञापन


रायबरेली। शहर के मुख्य बाजार घंटाघर के पास धोबियाना मोहल्ले में मंगलवार को आरडीए के इंजीनियरों की टीम ने तीन मंजिला भवन को सील कर दिया है।

जेई पीसी श्रीवास्तव की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया है। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने सीलिंग का विरोध किया, लेकिन कोतवाली की भारी फोर्स मौजूद होने से लोगों का विरोध सफल नहीं हो सका।

शहर के घंटाघर के पीछे धोबियाना मोहल्ले में मो. यासीन भवन का नक्शा पास कराए बिना ही निर्माण करा रहे थे। आरडीए के अवर अभियंता ने निर्माण का चालान करके नोटिस देकर नक्शा पास कराने के लिए नोटिस दी थी, लेकिन निर्माण कराने वाले ने बिना प्रक्रिया पूरी कराए ही तीन मंजिला भवन खड़ा कर लिया।
विज्ञापन


मामले में डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री ने भवन को सील करने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर मंगलवार को जेई पीसी श्रीवास्तव की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि डीएम ने और भवनों को सील करने के आदेश दिए हैं। 14 मार्च को उन भवनों को भी सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed