{"_id":"593d90d44f1c1be7648b45c9","slug":"171497206996-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से प्रेम-प्रसंग होने के शक में बड़े भाई को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से प्रेम-प्रसंग होने के शक में बड़े भाई को मारी गोली, घायल
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई को मारी गोली, घायल
- केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। गनीमत रही कि भाई को कंधे के पास छर्रे लगे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोड़रस बुजुर्ग गांव निवासी सतीश और आशीष सगे भाई होने के साथ साढू़ भी हैं। इसमें सतीश बड़ा है, जबकि आशीष छोटा है। पिता बहराचीलाल पाल रेलवे कर्मी है। सुबह सतीश पिता को लाने के लिए रेलवे स्टेशन रायबरेली बाइक से जा रहा था। इसी दौरान आशीष भी बाइक से पीछे से पहुंच गया। पड़रक गांव के पास रोककर आशीष ने बड़े भाई सतीश को गोली मार दी।
गोली के छर्रे उसके कंधे पर जाकर लगे, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग से आसपास के लोग पहुंच गए, जिस पर हमलावर फरार हो गया। थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि आशीष को शक है कि उसकी पत्नी से बड़े भाई का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी शक में उसने गोली मार दी। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल की तहरीर पर आशीष के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।