फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी

आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी
आठ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी
विज्ञापन


रायबरेली। जिले में बिना फॉर्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। बुधवार को शिकायत की जांच करने पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर को आठ मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट व अव्यवस्थित तरीके से चलते मिले।

सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी दी है। छापे में सिर्फ एक दुकान ही ठीक ठाक मिली।

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को डीआई ने डलमऊ व घोरवारा क्षेत्र में छापेमारी कर दवा की दुकानों की जांच की। छापेमारी के दौरान मिश्रा मेडिकल स्टोर, रहमत मेडिकल स्टोर, पटेल मेडिकल स्टोर, लक्ष्य मेडिकल स्टोर, शशांक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिले।
विज्ञापन


शुभ मेडिकल स्टोर, प्रकाश मेडिकल स्टोर, त्रिपाठी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट तो मिले, लेकिन दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं मिला।

मनमानी मिलने के बाद सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस देकर लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी दी है। डीआई ने बताया कि तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न आने के बाद लाइसेंसों को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed