फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो युवकों से लूट का प्रयास, बदमाशों को दबोचा

दो युवकों से लूट का प्रयास, बदमाशों को दबोचा

Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों से लूट का प्रयास, बदमाशों को दबोचा
सरेनी। थाना क्षेत्र में सोमवार को साइकिल सवार दो युवकों से लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने फायर भी किया, लेकिन चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच लिया। इसके पहले एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस दो बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मदराजखेड़ा के रहने वाला अर्जुन गांव के ही हरिश्चंद्र के साथ साइकिल से भोजपुर जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव के करीब पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और फायर कर रोक लिया। लूटपाट का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


तभी हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भाग गया। पकड़े गए बदमाश उन्नाव जिले के बारासगवर थाने के शेखवापुर निवासी कल्लू पासी व बहूराजमऊ का बबली है। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। तीसरा बदमाश तमंचा लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से ऑटो चालक ने लूटे 10 हजार रुपये, गिरफ्तार
ऊंचाहार। नई दिल्ली से दो छोटे बच्चों के साथ अपने घर आ रही महिला से ऑटो चालक ने 10 हजार रुपये लूट लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ऊंचाहार-खरौली मार्ग पर कंदरावा चौराहा के पास सुनसान स्थान पर हुई है।

क्षेत्र के गांव पूरे लोदी निवासी हरिप्रसाद रेल कर्मचारी है। उनकी तैनाती नई दिल्ली में है, जहां वह सपरिवार रहते हैं। उनकी पत्नी रीता देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ दिल्ली से ऊंचाहार एक्सप्रेस से घर आ रही थी। सोमवार को करीब दस बजे ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पहुंची।

उनके पास काफी सामान और दो बच्चे थे। इसलिए उन्होंने स्टेशन से एक ऑटो को किराए पर अपने गांव तक के लिए तय किया। महिला को लेकर ऑटो चालक पूरे लोदी गांव जा रहा था। कंदरावा चौराहा से पहले एक सुनसान स्थान पर उसने ऑटो रोक दिया और धमकी देकर महिला से 10 हजार रुपया और उसका पर्स छीन लिया। महिला को रास्ते में उतार कर भाग गया।


उसके बाद कोतवाली पहुंची महिला ने आपबीती बताई। महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आटो चालक की तलाश शुरू की। परिणामस्वरूप ऑटो चालक नगर के बस स्टेशन के पास मिल गया। वह नगर का रहने वाला मो. नसीम है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। कोतवाल बृज मोहन ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed