फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहर के सिविल लाइंस स्थित हाईवे पर वारदात से दहशत

शहर के सिविल लाइंस स्थित हाईवे पर वारदात से दहशत

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस स्थित हाईवे पर वारदात से दहशत
असलहे के बल पर पेट्रोल कर्मियों से लूटे 4.19 लाख
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार को असलहे के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल कर्मियों से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब पेट्रोल कर्मी लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपया जमा करने गए थे। बैग में चार लाख रुपये की नकदी और 19 हजार रुपये के दो चेक थे। एसपी शिव हरी मीणा ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का सिविल लाइंस पर आरकेबीके नाम से पेट्रोलपंप है। पेट्रोलपंप पर कार्यरत हरि प्रसाद निवासी पिंडारीकाल अमावां और जितेंद्र निवासी जिला फतेहपुर सुबह पेट्रोल पंप से कुछ दूर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपया जमा करने गए थे। जैसे ही बैंक के पास हाईवे पर पहुंचे, वैसे ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, उन पर असलहा तान दिया। दोनों कर्मियों ने रुपयों से भरा बैग बैंक की तरफ फेंका, लेकिन इसी बीच एक बदमाश पहुंचकर बैग उठा लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। बैग में चार लाख रुपये की नकदी और एक 10 हजार रुपये और एक 9,392 रुपये के चेक थे, जिसे बदमाश लूट ले गए। वारदात की सूचना पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार थे। एसपी शिव हरी मीणा ने बैंक के गार्ड समेत अन्य आसपास के लोगों से पूछताछ की। पेट्रोलपंप कर्मी हरि प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि पेट्रोलपंप कर्मियों के साथ हुई लूट की वारदात में केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सहमा नजर आया गार्ड, बोला थे दो बदमाश
बैंक के बाहर तैनात गार्ड माता प्रसाद वारदात के बाद सहमा नजर आया। पूछताछ में बताया कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश थे। असलहे के बल पर पेट्रोलपंप कर्मियों से लूटपाट की। जब तक उसे जानकारी होती और वह मौके पर पहुंचता, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिली लुटेरों की तस्वीर
भारतीय स्टेट बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है, लेकिन फुटेज में बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नहीं दिख रहे हैं। कैमरे की लोकेशन बैंक तक सीमित कर रखी गई है। यदि थोड़ा दूर तक लोकेशन होती तो शायद बदमाश की तस्वीर सामने आ जाती। इस बाबत बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की नजर सिर्फ बैंक के बाहर लगे जनरेटर तक रहती है। यह लूट हाईवे पर हुई है।


चेकिंग हुई नहीं और भाग गए बदमाश
सिविल लाइंस स्थित ट्रैफिक पुलिस के बूथ पर हर दिन चेकिंग लगाई जाती है। ट्रैफिक के जवान तैनात थे। बावजूद एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस का घेरा तोड़ते हुए कुछ दूरी पर जाकर वारदात को अंजाम दे दिया। इससे जाहिर है कि ट्रैफिक पुलिस बूथ पर चेकिंग के नाम पर महज खानापूरी होती है। वरना बदमाश लूट की घटना को अंजाम देेने से पहले ही पकड़ लिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed