फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डायरिया व बुखार से दो मरे, डेंगू के चार और रोगी मिले

डायरिया व बुखार से दो मरे, डेंगू के चार और रोगी मिले

Thu, 27 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डायरिया व बुखार से दो मरे, डेंगू के चार और रोगी मिले
रायबरेली। जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीड़ित दो मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। इसके अलावा डेंगू के चार नए रोगी मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



सीजन में अब तक डेंगू के 12 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के 10 से अधिक रोगी भर्ती कराए गए हैं।


मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार रात शहर के बड़ा घोसियाना निवासी सृष्टि (8) पुत्री राजीव को डायरिया की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


इलाज के दौरान बुधवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में ही भर्ती कराए गए गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पोरई गांव निवासी सोहर (30) ने भी बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा 10 से अधिक डायरिया व बुखार के मरीज भी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में डेंगू के चार नए केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इन रोगियों में डेंगू की जांच जिला अस्पताल के लैब में की गई तो डेंगू पॉजिटिव पाया गया।


सभी को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। डेंगू के नए रोगियों में कचेहरी रोड निवासी मंजुसा तिवारी (42), संजय मौर्या (28), सत्य नगर निवासी ऐश्वर्या (26) व हरि निवास जेल गार्डन निवासी कमल जीवनानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीमों ने संबंधित मोहल्लों में पहुंचकर परिवार के अन्य लोगों के ब्लड की जांच की। साथ ही दवाओं का वितरण किया गया। रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी डॉ. ऋषी बागची का कहना है कि परिवार के अन्य लोगों को कोई समस्या नहीं है। रोगियों का इलाज हो रहा है। सभी की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed