फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शार्टसर्किट से लगी आग, दो घरों की गृहस्थी राख

शार्टसर्किट से लगी आग, दो घरों की गृहस्थी राख

Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से लगी आग, दो घरों की गृहस्थी राख
परशदेपुर। छतोह क्षेत्र में शनिवार सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं एक व्यक्ति का छप्पर भी जल गया।
विज्ञापन



हादसे में करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुद ही आग बुझाई।



रामस्वरूप मजरे बेवल गांव निवासी शिवकुमार के घर में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग ने विकराल रूप ले लिया।


ग्रामीणों ने दमकल को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। करंट की शंका और लौ तेज होने से कोई आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पाया।


सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तक तक आग पड़ोसी राजबहादुर के घर पहुंच गई।


शिवकुमार के घर में 40 हजार की नगदी समेत लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ। वहीं राजबहादुर के घर में बीस हजार की नगदी समेत दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।


वहीं रामसुख का छप्पर जला गया। उसके नीचे रखा भूसा, लकड़ी समेत अन्य सामान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed