फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सरेनी क्षेत्र के ईशेगांव में सनसनीखेज वारदात

सरेनी क्षेत्र के ईशेगांव में सनसनीखेज वारदात

Tue, 15 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र के ईशेगांव में सनसनीखेज वारदात
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
विज्ञापन

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के ईशेगांव में रविवार रात एक युवक की पहले पिटाई की गई और फिर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया। मृतक की बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर इस सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।

सरेनी थाना क्षेत्र के गौरन का पुरवा रालपुर निवासी कमलाशंकर सैनी (40) दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी सीमा की एक साल पहले जलकर मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद कमलाशंकर सैनी के अवैध संबंध उसके छोटे भाई रमाशंकर की पत्नी पूजा के साथ हो गए। कमलाशंकर छुट्टी पर इस समय घर आया था।
विज्ञापन


रविवार को कमलाशंकर दिल्ली जा रहा था। बेनीमाधवगंज के पास पूजा ने अपनी मां सावित्री देवी के साथ मिलकर कमलाशंकर सैनी को टेम्पो से नीचे उतारकर अपने गांव ईशेगांव ले गई। यहीं पर रात में पहले कमलाशंकर की पिटाई की और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार दिया। इसके बाद शव को बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह शव मिलने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और थानेदार सुधीरचंद्र पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल से पुलिस ने पेट्रोल की बोतल, जले कपड़े, माचिस बरामद की। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार का कहना है कि आरोपी पूजा और मृतक के बीच अवैध संबंध हो गए थे।


किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था। इस पर उसने अपनी मां के साथ मिलकर कमलाशंकर सैनी की हत्या कर दी। एसओ का कहना है कि मृतक के पिता देवी सहाय की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके दोनों दबोच लिया गया है। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। केस दर्ज करके आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed