{"_id":"598dfba04f1c1ba63b8b49c1","slug":"141502477216-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
क्रासर
बछरावां थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेल ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर दीपेंद्र कुमार (30) पुत्र जितेंद्रनाथ निवासी शिवदयाल खेड़ा मजरे खैरहनी का शव रिलायंस फैक्ट्री के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। जानकारी मिलने पर मृतक दीपेंद्र के पिता जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। पिता ने बताया कि दीपेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह आए दिन घर से बाहर गांव में इधर उधर चला जाता था। सूचना पर पहुंचे एसआई सुरेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लिया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।