फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   14 police officers, including former Provost of sedition cases

पूर्व कोतवाल समेत 14 पुलिस कर्मियों पर बलवे का केस दर्ज

Sun, 08 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 08 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
14 police officers, including former Provost of sedition cases
पु‌लिस - फोटो : demo pic
वर्ष 2014 में शहर के अहियारायपुर में हुए बलवे के मामले में रविवार को पूर्व कोतवाल समेत 14 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तहरीर के बावजूद रिपोर्ट न लिखने पर पीड़ित पक्ष ने अल्पसंख्यक आयोग की शरण ली थी। जिसके निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कहारों का अड्डा निवासी काजू खान की तहरीर पर पूर्व सदर कोतवाल संजय नाथ तिवारी व 13 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट लिखाई गई है। वादी का आरोप है कि वर्ष 2014 में अहियारायपुर में दंगल के दौरान पुलिस कर्मियों ने बेवजह उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


उस समय मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन दबाव के चलते एफआईआर नहीं लिखी गई थी। इस पर उसने अल्पसंख्यक आयोग की शरण ली थी। पूर्व कोतवाल की इस समय लखनऊ में तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि पूर्व कोतवाल संजय नाथ तिवारी व 13 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed