{"_id":"5bec6d65bdec2269b5183f6e","slug":"131542221157-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी की छठवीं यूनिट में संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनटीपीसी की छठवीं यूनिट में संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की छठवीं यूनिट में बुधवार को एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उधर, एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया कि बीमारी के चलते श्रमिक की मौत हुई है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हुरैसा निवासी शक्तिदीन उर्फ सत्तीदीन एनटीपीसी की यूनिट नंबर छह में काम करता था। इसी यूनिट में एक नवंबर 2017 को धमाका हुआ था, जिसमें काफी लोगों की जानें गई थी।
इसके बाद से मरम्मत चल रही है। बताया जाता है कि काम के दौरान बुधवार को अचानक शक्तिदीन (55) की हालत बिगड़ गई। उसे एनटीपीसी के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव का कहना है कि श्रमिक पावर मैक कंपनी में काम करता था। उसे अस्थमा की बीमारी थी।
सीओ विनीत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मौत की वजह अस्थमा बताया गया है। यदि घर वाले मामले की शिकायत करते हैं, तो जांच की जाएगी।