फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आधार व साफ्टवेयर में सेंध लगा 10 लाख का राशन घोटाला

आधार व साफ्टवेयर में सेंध लगा 10 लाख का राशन घोटाला

Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आधार व साफ्टवेयर में सेंध लगा 10 लाख का राशन घोटाला
रायबरेली। गरीबों के राशन के घोटालेबाजों ने आधार लिंक प्रणाली और एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सेंध लगा दी। मात्र नौ आधार नंबरों का बार-बार प्रयोग करके 927 यूनिट का राशन डकार लिया।
विज्ञापन



मात्र जुलाई महीने में घोटालेबाजों ने करीब 50 क्विंटल राशन का घोटाला किया है। शासन स्तर पर घोटाला पकड़ में आने के बाद शहर के छह कोटेदार व एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ सदर कोतवाली व मिल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। राशन घोटाले की नई तकनीक में शामिल कई और कोटेदारों पर भी एफआईआर हो सकती है।
विज्ञापन



घोटालेबाजों ने राशन डकारने का इस बार नया तरीका खोज निकाला। शहरी क्षेत्र में पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से राशन वितरण शुरू होने के बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से सेटिंग करके बार-बार आधार नंबर बदलकर गरीबों का राशन डकारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकेले जुलाई महीने में ही करीब 50 क्विंटल राशन शहर के कोटेदारों ने डकार लिया। शासन स्तर पर रायबरेली समेत प्रदेश के 43 जिलों में आधार व सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर किया गया राशन घोटाला पकड़ा गया है।


खाद्य एवं रसद आयुक्त के आदेश पर सोमवार रात आपूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने क्रय विक्रय सहकारी समिति दूरभाष नगर के कोटेदार चंद्रकिशोर पांडेय, आईटीआई पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के कोटेदार शैलेंद्र मिश्र व सदर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार के खिलाफ मिल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।



इसके अलावा आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह ने सत्य नगर के कोटेदार संतोष सोनकर, कप्तान का पुरवा के कोटेदार राजकुमार, सत्य नगर के कोटेदार विष्णु कुमार शर्मा, झूलेलाल मंदिर के कोटेदार जयदीप राजपाल के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इस घोटाले में छह और कोटेदारों पर एफआईआर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed