फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर पर धावा बोल ताबड़तोड़ फायरिंग

घर पर धावा बोल ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
घर पर धावा बोल ताबड़तोड़ फायरिंग
घर पर धावा बोल ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन



रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे किसुनी मजरे अरखा गांव में सोमवार को आठ चौपहिया वाहनों पर सवार असलहों से लैस दबंगों ने एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। कई राउंड फायरिंग करने के साथ ही दरवाजे तोड़ डाले।


पीड़ित परिवार जान बचाने के लिए भागकर घर के एक कोने में छिप गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। आरोप है कि हमलावर घर में रखा कैश व सामान भी उठा ले गए।
विज्ञापन



सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह व एसओ धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे मगर तब तक हमलावर भाग गए। ट्रकों से टैक्स वसूली को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे किसुनी मजरे अरखा निवासी राकेश मिश्र का आरोप है कि रविवार को कस्बा स्थित ट्रांसपोर्ट की एक दुकान पर उनका बेटा अभिषेक मिश्र बैठा था, तभी अरखा गांव के विपुल सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे और गालीगलौज व मारपीट की।


घटना की तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस का दावा है कि तहरीर मिलने पर विपुल आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को विपुल सिंह ने आठ वाहनों पर सवार अपने तमाम साथियों के साथ मिलकर राकेश मिश्र के घर पर धावा बोल दिया।


असलहों से कई राउंड फायरिंग की। जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो हमलावर दरवाजे तोड़कर भीतर घुस गए और महिलाओं व बच्चों से अभद्रता करने के साथ ही घर के अंदर रखा नकदी व गहने आदि उठा ले गए। जानकारी मिलने पर सीओ व थानेदार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।


सीओ ने बताया कि, जिला पंचायत की ओर से ट्रकों से वसूली को लेकर ठेका उठा है। ट्रकों से वसूली को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते ये घटना हुई है। मौके से खोखे मिले हैं।



मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि, विपुल सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट लिखकर सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed