फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अलग-अलग दुर्घटना में छह घायल, तीन गंभीर

अलग-अलग दुर्घटना में छह घायल, तीन गंभीर

Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटना में छह घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी हुए। जिन्हें सीएचसी लाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के लालमनखेड़ा मजरे धानीखेडा निवासी विजय कुमार रावत व बिहार थाना क्षेत्र के महरिया मजरे रौतापुर निवासी सुखराम बाइक से मीठापुर जा रहे थे।
विज्ञापन



मीठापुर गांव की मोड़ के पास लालगंज से फतेहपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनको ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।


सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपाल सिंह का पुरवा गांव निवासी बासुदेव प्रसाद वर्मा बाइक से रायबरेली से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मोहनलाल का पुरवा मजरे सेमरपहा गांव निवासिनी स्वाती, लक्ष्मी व कैथन का पुरवा गांव निवासी रिंकी भी दुर्घटना में घायल हो गई।

सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां विनय कुमार रावत, सुखराम व बासुदेव प्रसाद वर्मा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed