फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महिला डॉक्टर करेंगी जनरल ओपीडी, दो का वेतन रोका

महिला डॉक्टर करेंगी जनरल ओपीडी, दो का वेतन रोका

Sat, 29 Dec 2018 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिला डॉक्टर करेंगी जनरल ओपीडी, दो का वेतन रोका
बछरावां-हरचंदपुर (रायबरेली)। डीएम संजय कुमार खत्री व सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने शुक्रवार हरचंदपुर और बछरावां सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।
विज्ञापन



बछरावां में एक डॉक्टर व ऑप्टोमेट्रिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। बछरावां सीएचसी में महिला डॉक्टरों की संख्या अधिक मिलने पर डीएम ने इन डॉक्टरों को जनरल ओपीडी कराने के आदेश दिए।


डीएम ने सबसे पहले हरचंदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। बाजार से महंगी दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए दोबारा बाजार से दवाएं न लिखने के आदेश दिए।
विज्ञापन



सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। इसके बाद डीएम ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षा किया। डीएम ने चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाएं जानी। मरीज और तीमारदारों से बातचीत के दौरान आंख से संबंधित बीमारियों के इलाज में अव्यवस्था की जानकारी मिली।


ऑप्टोमेट्रिस्ट मनोज नदारद मिले। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, जनरल ओपीडी व महिला ओपीडी के साथ ही साफ सफाई को देखा।


डीएम ने महिला ओपीडी में देखा कि ओपीडी में मरीज कम और डॉक्टर ज्यादा हैं। डीएम ने अधीक्षक एके जैसल को महिला डॉक्टरों की भी जनरल ओपीडी में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।



डॉक्टर संजीव शुक्ला ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने वेतन रोकने के आदेश दिए। गुरुवार की रात को इमरजेंसी रजिस्टर के अनुसार केवल एक मरीज अस्पताल पहुंचा।


मामले को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। अधीक्षक ने डीएम को बताया कि डॉ. राधेश्याम पोस्टमार्टम ड्यूटी पर हैं। डॉ. एसपी सिंह तीन दिन रायबरेली जिला अस्पताल पर ड्यूटी के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed