फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये की ठगी

फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये की ठगी

Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये की ठगी
लाखों की ठगी कर फाइनेंस कंपनी फरार
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी संचालक निवेशकों के लाखों रुपये हड़पकर भाग गया। कंपनी के कार्यालय में कई दिन से ताला लगा देख लोगों को ठगी का पता चला। सोमवार को एजेंटों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में हंगामा किया और एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।

सतांव गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद व कुर्मियामऊ मजरे गौरी गांव के हरिशंकर ने बताया कि सतांव में एक व्यक्ति ने मई 2016 में फाइनेंस कंपनी खोली और ज्यादा कमीशन का लालच देकर उन्हें एजेंट बना लिया। इस पर स्थानीय लोगों का डेली एकाउंट, आरडी, एफडी व बचत खाते खुलवाकर कंपनी में रकम जमा कर दी। कंपनी संचालक ने 20 लाख रुपये से अधिक लोगों की रकम लेकर फरार हो गया। दफ्तर कई दिन से बंद होने पर लोगों को कंपनी संचालक के फरार होने का पता चला। इस बीच संचालक ने जिन खाताधारकों को चेक दिए थे, वे भी बाउंस हो गए। सोमवार को प्रकरण की शिकायत पर एसपी शिवहरि मीणा ने जांच के आदेश दिए हैं। गुरुबख्शगंज थानेदार विनोद सिंह का कहना है कि, दो माह पहले यह प्रकरण जानकारी में आया है, लेकिन कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed