{"_id":"5b5379094f1c1b50748b659b","slug":"11532197129-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल होने से रोकी गई पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिग्नल फेल होने से रोकी गई पैसेंजर ट्रेन
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के आउटर का सिग्नल खराब होने से दरियापुर रेल खंड पर शनिवार को रायबरेली-ऊंचाहार पैसेंजर को आधे घंटे तक रोकना पड़ा।
बाद में पेपर लाइन क्लियर (पीएलसी) के माध्यम से ट्रेन को रवाना किया जा सका। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
सुबह 9.45 बजे ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर को रायबरेली के लिए रवाना किया गया था। सुबह 10.45 पर ट्रेन को रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचना था लेकिन रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आउटर पर सिग्नल फेल हो गया।
सिग्नल न मिलने के कारण गाड़ी को आउटर पर ही रोकना पड़ा। कंट्रोल मैसेज देने के बाद स्टेशन के अधिकारी सतर्क हुए और कर्मचारियों को मौके पर भेजा, लेकिन खराबी दुरुस्त नहीं हो सकी तो गाड़ी को स्टेशन तक लाने के लिए कागजी कार्रवाई की गई।
मेमो मिलने के बाद गाड़ी के चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया और स्टेशन तक पहुंचाया। इस दरम्यान करीब आधे घंटे तक पैसेंजर ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी रही। इससे यात्रियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
हालांकि गर्मी से परेशान काफी यात्री आउटर पर उतर कर पटरियों से होते हुए स्टेशन पहुंच गए थे। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सिग्नल फेल हो गया था। खराबी दूर कराने के लिए मरम्मत कराई जा रही है।