फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत

बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत
हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन


महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात बेकाबू वाहन ने एक किसान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर से खाना खाने के बाद ट्यूबवेल की रखवाली करने जा रहा था।

कोतवाली क्षेत्र के राजाकंसपुर गांव निवासी निवासी राजेंद्र कुमार (30) घर पर रहकर खेती करता था। रविवार रात वह खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर सोने जा रहा था।
विज्ञापन


सड़क पार करते समय हैदरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई सुरेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed