{"_id":"5a4a82744f1c1bc5668b854d","slug":"11514832500-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का ईनामी आठ बाइकों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार का ईनामी आठ बाइकों समेत गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी आठ बाइकों समेत गिरफ्तार
रायबरेली। सलोन पुलिस ने वाहन चोर गैंग के एक शातिर बदमाश को आठ बाइकों के साथ दबोचा है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एसपी शिवहरि मीणा ने सलोन पुलिस को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि पिछले साल पांच जुलाई को सलोन पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग को दबोचा था। पांच शातिरों को बाइकों समेत पकड़ा गया था।
जबकि प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा निवासी जितेंद्र यादव मौके से भाग निकला था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस काफी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। कि इसी बीच उसे मुखबिरों की सूचना पर दबोच लिया गया। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला की टीम ने आरोपी जितेंद्र कुमार को चोरी की आठ बाइकों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।