फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लखनऊ के चारबाग से ऑटो चालक का किया अपहरण

लखनऊ के चारबाग से ऑटो चालक का किया अपहरण

Tue, 17 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग से ऑटो चालक का किया अपहरण
चारबाग लखनऊ से ऑटो चालक को किया अगवा
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ जिले में चारबाग के पास से मंगलवार को एक ऑटो चालक का चार पहिया वाहन सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि ऑटो की टक्कर चार पहिया गाड़ी में लग गई थी। लखनऊ पुलिस की सूचना पर रायबरेली यूपी 100 पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और चालक को मुक्त कराया। डीएम और एसपी ने डायल 100 के पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा का रहने वाला मो. अरस पुत्र शकील अहमद लखनऊ में रहकर ऑटो चलाता है। मंगलवार को अरस लखनऊ के चारबाग में ऑटो चला रहा था। इसी बीच चार पहिया गाड़ी से ऑटो टकरा गया। इतनी सी बात पर चार पहिया सवार दो लोगों ने ऑटो चालक अरस का अपहरण कर लिया और उसे इलाहाबाद की तरफ ले जा थे। चालक के भाई शहजाद अहमद ने इसकी सूचना लखनऊ यूपी 100 पुलिस को दी। लखनऊ पुलिस ने इसकी जानकारी रायबरेली यूपी 100 पुलिस को दी। इस पर यहां की पुलिस ने नाकेबंदी कर ली। सिविल लाइंस के पास से पुलिस ने आरोपी को दबोच ऑटो चालक को मुक्त कराया। यूपी डॉयल प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम अमित शुक्ला निवासी बसंत बिहार कॉलोनी फाफामऊ इलाहाबाद है। वाहन संख्या यूपी 70 बीके 4800 है। डीएम और एसपी ने आरोपी को पकड़ने वाले डायल 100 के पुलिस कर्मियों गया प्रसाद तिवारी, महेंद्र कुार, संजीव कुमार यादव को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed