{"_id":"5bfee2b2bdec22418644eb4f","slug":"111543430834-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे से परेशान युवती, नहीं होने दे रहा शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे से परेशान युवती, नहीं होने दे रहा शादी
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती की मानें तो आरोपी कहीं भी उसकी शादी तय होने पर तुड़वा देता है।
युवती ने बुधवार को थाने में शिकायत की है कि खनधारीपुर निवासी एक युवक से उसकी जान पहचान थी। लड़का एकतरफा प्यार करने लगा।
उसके बाद जब परिवारीजन शादी तय करने लगे तो लड़का उसकी शादी में रोड़ा बन गया है। लड़की का आरोप है कि लड़का उसे अश्लील फोटो भेजता है और जहां से भी उसकी शादी की बात शुरू होती है। वहां पहुंचकर शादी तोड़वा देता है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।