Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR registered against 200 people for blocking road following woman's death

Ghaziabad News: महिला की मौत के बाद जाम लगाने पर 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 200 people for blocking road following woman's death
लोनी । ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जाम लगाना लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने यातायात बाधित करने और सरकारी कार्य में रुकावट डालने के आरोप में मृतका के परिजनों समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पंचलोक गांव निवासी अनिल की पत्नी मंजू (28) शनिवार दोपहर अपनी पांच वर्षीय बेटी दिव्या को स्कूल से लेने जा रही थीं। आरोप है कि अगरोला गेट के पास पीछे से बागपत की ओर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। डंपर का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि जाम के कारण करीब 84 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। मंडोला चौकी प्रभारी नितेश गौतम की शिकायत पर मृतका के परिजनों समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि फरार डंपर चालक विश्वनाथ निवासी महेशगंज, तहसील कुंडा, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed