फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वृद्धा ने आग लगाकर जान दी

वृद्धा ने आग लगाकर जान दी

Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा ने आग लगाकर जान दी
वृद्धा ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन


रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला ने घर में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि, पति की मौत के बाद से वह अवसादग्रस्त थीं। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।


तमनपुर गांव की रहने वाली कमला देवी (60) के घर के पीछे बनी कच्ची कोठरी से सोमवार भोर चार बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। जब कोठरी खोलकर देखा तो उसमें कमला मृत पाई गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक, कमला के पति शिवशंकर चौधरी की लगभग 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। परिवार में पुत्र नीरज तथा धीरज व एक पुत्री है। पति की मौत के बाद कमला ने बेटे नीरज व एक बेटी का विवाह कर दिया था। छोटे बेटे धीरज का अभी विवाह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमला के खुदकुशी करने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पति के मौत के बाद से वह तनावग्रस्त थीं। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। एसओ जीडी शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed