फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हादसे में चालक की मौत, दो घंटे जाम रहा हाईवे

हादसे में चालक की मौत, दो घंटे जाम रहा हाईवे

Sun, 07 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चालक की मौत, दो घंटे जाम रहा हाईवे
पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन


जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर इंसोर ड्रेन पुल के पास रविवार सुबह पिकअप और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

पिकअप का आगे का हिस्सा ट्रक में घुस गया। इससे पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गाड़ी को कटर से काटकर किसी तरह चालक के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया।

जगतपुर में इंसौर ड्रेन के पुल पर इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक और रायबरेली की ओर से आ रही पिकअप आमने-सामने भिड़ गईं।

हादसे में पिकअप चालक विनोद (50) निवासी कप्तान का पुरवा सदर कोतवाली की मौके पर मौत हो गई। हादसे में विपिन अग्रवाल व बृजेश यादव घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे बाद दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया तो जाम हटा।

इस दौरान कई वीआईपी भी जाम में फंसे रहे। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed