{"_id":"5cb380e1bdec22141f00fc72","slug":"101555267809-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा कराने गए व्यापारी के गल्ले से छह हजार उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टा कराने गए व्यापारी के गल्ले से छह हजार उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे में एक ठेलिया व्यापारी के गल्ले से उचक्के ने छह हजार रुपये पार कर दिया। घटना के समय व्यापारी दूसरी दुकान पर रुपये छुट्टा कराने गया था।
वार्ड नंबर पांच निवासी अरमान अली महराजगंज कस्बे में फल का ठेला लगाता है। उसने बताया कि उसके ठेके पर एक ग्राहक आया और फल खरीदे।
ग्राहक ने दो हजार रुपये का नोट दिया। वह ग्राहक को लेकर दूसरी दुकान पर छुट्टा कराने चला गया। इसी दौरान गल्ले में रखे छह हजार रुपये किसी ने पार कर दिया।
जब वह वापस आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल से मामले को अवगत कराया। व्यापारी नेता पीड़ित व्यापारी के साथ कोतवाली पहुंचे और कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उचक्के का पता लगाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।