{"_id":"5c76d8b1bdec22736a76a669","slug":"101551292593-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते चार बच्चे पहुंचे तालाब किनारे, खाया जेट्रोफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते-खेलते चार बच्चे पहुंचे तालाब किनारे, खाया जेट्रोफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में मंगलवार शाम चार बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए और जेट्रोफा खा लिया।
इससे चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिवारीजनों ने चारों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खजुहा गांव निवासी शशि (12), बृजेश (8) पुत्रगण छोटा और सुनैना (5) पुत्री रिंकू प्राथमिक विद्यालय खजुहा के छात्र हैं, जबकि ऋषि (8) पुत्र रिंकू गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ता है।
सभी बच्चे विद्यालय में छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे और गांव से बाहर खेलते हुए एक तालाब के किनारे लगे जेट्रोफा के फल खा लिए।
हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने सभी बच्चों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ.भावेश सिंह का कहना है कि जेट्रोफा के फल खाने से बच्चों की हालत बिगड़ी।