{"_id":"5b48f3db4f1c1b49748b46f5","slug":"101531507675-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों को डंफर ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों को डंफर ने रौंदा, एक की मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैस सिलिंडर भरवा कर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को डंपर ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
पूरे लेंगड़न मजरे सहजौरा गांव निवासी मोहित अपने भाई दीपक के साथ गोझरी स्थित एजेंसी गैस सिलिंडर भरवाने गए थे। गैस सिलिंडर भरवाकर बाइक से लौट रहे थे।
दूलाराय गढ़ी के पास बछरावां की ओर से गिट्टी उतारकर आ रहे अनियंत्रित डंपर संख्या (यूपी 77 एन 3042) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। सूचना पर एसओ विनोद सिंह ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसओ का कहना है कि डंपर चालक सुधीर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।