फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पैसों के लेनदेन में बरातियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को पीटा

पैसों के लेनदेन में बरातियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को पीटा

Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन में बरातियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को पीटा
बारातियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को पीटा
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पैसों के लेनदेन को लेकर बारातियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर की पिटाई कर दी। साथ ही जानमाल की धमकी दी।


सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
सलोन के जयरामपुर निवासी बबलू गांव के ही अपने दोस्त की शादी के लिए मंगलवार को चार पहिया वाहन से निकला था।


इसी बीच बारातियों की तीन चार गाड़ियां टोल प्लाजा पर पहुंच गईं। यह टोल प्लाजा रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर नूरुद्दीनपुर गांव के पास है।


टोल मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बुधवार शाम पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बबलू, अजय ओझा, भानु, संदीप पांडेय टोल प्लाजा पर पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट करने लगे।



टोल के कर्मचारियों के आने के बाद आरोपी वाहन सहित भाग निकले। पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह बताया कि टोल मैनेजर की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी नूरुद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed