{"_id":"5a4540104f1c1bee6a8b66bd","slug":"101514487824-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट
रायबरेली। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले के पास बुधवार शाम रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर में घुसकर कुछ लोगों ने परिवारीजनों के साथ मारपीट की। पत्नी के गले से दो तौले की सोने की चेन छीन ली। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइंस चौकी के पास कृष्णा नगर निवासी एवं रिटायर्ड प्रधानाचार्य शिव नारायण सोनी ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे बुधवार शाम बचत भवन में बैठक में शामिल होने गए थे। इसी बीच बदमाश उनके घर में घुस गए। उनकी पत्नी शशिलता सोनी के साथ मारपीट की और उनके सोने की चेन छीन ली। भतीजे कृष्ण मोहन सोनी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। इसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो