फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 lakh from the house of the pharmacist made goods

फार्मासिस्ट के घर से 10 लाख रुपये का माल उड़ाया

Thu, 20 Oct 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 lakh from the house of the pharmacist made goods
बंद घर के ताले तोड़ नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया  - फोटो : अमर उजाला
चोरों ने गुरुवार देर शाम जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट के आवास का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। फार्मासिस्ट व उसका परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। रात में सभी आवास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों का मौके पर मजमा लग गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। जिला अस्पताल कॉलोनी स्थित आवास में फार्मासिस्ट जीडी शुक्ला परिवार समेत रहते हैं। देर शाम किसी काम से परिवार समेत बाहर चले गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे वापस पहुंचे तो ताला टूटा था। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा था। आलमारी का लॉकर टूटा था। यह देख सभी दंग रह गए। चोरी की घटना की जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मियों का मजमा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल कॉलोनी में चोरी की घटना होने पर नाराजगी जताई। फार्मासिस्ट के मुताबिक चोर 22 हजार रुपये की नकदी, जेवरात समेत 10 लाख रुपये का माल ले गए है। कार्यवाहक कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed