{"_id":"623f5357806404394623e2b9","slug":"crime-raibaraily-news-lko623266454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव के किनारे बाईपास पर टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
युवक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था और ससुराल में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था। युवक की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी केशव (22) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। रुस्तम खेड़ा मजरे शेषपुर समोधा में स्थित उसकी ससुराल में बुधवार को तेरहवीं कार्यक्रम था।
वह इसमें शामिल होने आया था। तब से केशव ससुराल में ही था, शुक्रवार रात वह गांव के किनारे बाईपास पर पैदल टहल रहा था। तभी पश्चिम गांव से चुरुआ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची।
यदि समय रहते एंबुलेंस पहुंच जाती तो युवक की जान बच जाती। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।