{"_id":"623f52a7c17605005b46846b","slug":"crime-raibaraily-news-lko623264871","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज शराब कांड, एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज शराब कांड, एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विंडीज ब्रांड की देशी शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
अब तक कुल मिलाकर 12 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। हालांकि शराब माफिया गैंग का सरगना अब तक पुलिस की पहुंच दूूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर और मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में विंडीज ब्रांड की देशी शराब पीने से महिला समेत 11 लोगों की मौत हुई थी।
यह घटना जनवरी की 24 व 25 तारीख को हुई थी। मामले में दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह, ठेका संचालक धीरेंद्र सिंह, सेल्समैन राम प्रताप यादव के अलावा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पोखरा निवासी विनय जायसवाल, गौतोना निवासी अनिल जायसवाल, रायपुर निवासी अजीत सिंह उर्फ अन्नू वर्मा, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू निवासी संदीप जायसवाल समेत अन्य अवैध शराब से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुबह लोधवामऊ से तकिया जाने वाली रोड के पास से पोताराम का पुरवा मजरे मरदानपुर निवासी हर्षेद्र सिंह उर्फ राजा को दबोच लिया।
कोतवाल ने बताया कि राजा की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब कुल मिलाकर 12 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बा निवासी एवं शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्रधान समेत तीन के खिलाफ लगाया गया है रासुका
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी खुर्द गांव के ग्राम प्रधान कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन, आदमपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन और पोतराम का पुरवा मजरे मर्दानपुर गांव निवासी एवं शराब दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के मामले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। महराजगंज कोतवाल ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को भी जल्द जब्त किया जाएगा। इस कांड में कई अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द दबोचा जाएगा।