फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

युवक को पीटकर नहर में फेंका, एक हमलावर को दबोचा गया

Sun, 05 Sep 2021 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
crime
डीह (रायबरेली)। सूची चौकी क्षेत्र में ससुराल आए युवक को बाइक सवार चार लोगों ने पकड़कर पीटा और नहर में फेंक दिया। चीख मचने पर आसपास के लोगों ने उसका इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि बाकी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी चांद बाबू की दिलीपशाह का पुरवा मजरे बराडीह गांव में कल्लन के यहां ससुराल है। रविवार को चांद बाबू ससुराल आया था। यहां पर रुकने के बाद बाइक से अपरान्ह सूची की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बाइक सवार चार हमलावरों ने चांद बाबू को रोका और बाइक से खींचकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद नहर में फेंक दिया। चांदबाबू के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने युवक को नहर से बाहर निकालकर इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed