फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, पत्नी बोली हुई है हत्या

Sat, 15 May 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
crime
तिलोई-सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अधेड़ का शव संदिग्ध स्थिति में फांसी पर लटकता पाया गया। शव मिलने की जानकारी से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तिलोई-इन्हौना मार्ग पर रस्तामाऊ के निकट नाइ के बाग में सुबह राहगीरों ने अधेड़ का शव पेड़ से लटकता देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान रामलाल गौतम निवासी बहादुरपुर मजरे रस्तामाऊ के रूप में हुई।
विज्ञापन

जिसकी सूचना उनके घर वालों की दी गई। मृतक की पत्नी मायावती ने हत्या करके शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जतायी है। घर वालों का कहना है कि शुक्रवार शाम सात बजे रामलाल घर से साइकिल लेकर निकला, फिर देर शाम तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह इसका शव पेड़ से अगौछा के सहारे लटकता मिला। मृतक के तीन पुत्र महेश कुमार, दिनेश कुमार व रमेश कुमार का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना में शनिवार को नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे में एक युवक के फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बच गई।
नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में शनिवार को दोपहर बाद सुरेश कुमार ने डायल 112 पुलिस को फोन पर सूचना दी गई कि साकेत नगर चौराहे के पास गढ़ी मोहल्ले में राम उजेर कोरी घर के अंदर कमरा बंद करके फांसी लगाने जा रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और अंदर से कमरा बंद होने पर युवक रामउजेर से कमरा खोलने को कहा तो उसने कहा कि हमें शराब पीने के लिए पैसा चाहिए, नही तो फांसी लगा लूंगा।

सिपाहियों ने किसी तरह युवक को बातों में उलझा कर दरवाजा खुलवा कर पकड़ा। पत्नी रानी देवी ने बताया कि वह घर का गेहूं बेचकर प्रतिदिन शराब पीता है, न देने पर फांसी लगाकर मरने की धमकी देता है। चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने बताया कि राम उजेर को समझ बुझा कर पत्नी रानी को सुपुर्द किया कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed