फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट करने वाले दो बदमाश भेजे गए जेल

Wed, 28 Apr 2021 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
crime
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलपंप मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना में पकड़े गए दो बदमाशों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में बदमाशों ने लूट की दो अन्य घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात भी कुबूली है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने बदमाशों के पास से महज ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि लूट की घटना इससे ज्यादा हुई थी। इसको लेकर पुलिस दावा है कि पेट्रोलपंप मैनेजर ने जो घटना की तहरीर दी थी, उसमें ढाई लाख रुपये की लूट का होना जिक्र किया गया था।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसढ़ी सागरपुर गांव स्थित मां वैष्णव पेट्रोल पंप का मैनेजर दिनेश कुमार अपने एक साथी के साथ सोमवार दोपहर पंप का 8 लाख 20 हजार रुपये लेकर यूको बैंक की शाखा महराजगंज में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके साथ लूट की घटना हुई थी। इस मामले में डीह थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे गड़वा निवासी अखिलेश यादव और रायबरेली शहर के महानंदपुर निवासी मो. शकील को पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
दोनों का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई नकदी के अलावा एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक बरामद हुई है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने ही बीती 24 अप्रैल को बछरावां रोड स्थित व्यवसायी नीरज गुप्ता के यहां से भी धोखाधड़ी करके 5500 रुपये और दो मोबाइल लूटे थे। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में भी दोनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed