{"_id":"6016f2d18ebc3e33dc3e6e21","slug":"crime-raibaraily-news-lko5625419188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली में तैनात चौकीदार ने तीन बेरोजगार युवकों को अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला चार साल पुराना है। जब युवकों को नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस मांगे।
चौकीदार ने रुपये वापस करने के बजाय फर्जी मामले में फंसाने के साथ ही जानमाल की धमकी दी। तीनों बेरोजगार युवकों ने चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पूरे टेकऊ मजरे गोढ़वा हसनपुर कोतवाली सलोन निवासी अरुण कुमार, फत्तेपुर मजरे सराय मोहम्मद शरीफ थाना भदोखर निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह, फुलवारी मजरे शंकरपुर थाना जगतपुर निवासी आदित्य कुमार ने आरोप लगाया है कि जगतपुर थाने में तैनात चौकीदार देवनाथ निवासी हेवतहा नेवढ़िया ने तीनों लोगों से अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने पर छह लाख रुपये ले लिए। लखनऊ में साक्षात्कार करवा कर फर्जी नियुक्ति पत्र दिला दिया। तीनों युवक जब दिए गए पते पर नौकरी के लिए पहुंचे तो वहां कोई संस्था नहीं थी।
विज्ञापन
तीनों मायूस होकर वापस लौट आए। यह पूरा मामला 2016 का है। चौकीदार से रुपया वापस मांगा तो कुछ दिनों तक टरकाता रहा। तीनों का आरोप है कि अब आरोपी उल्टे तीनों युवकों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। तीनों युवकों ने चौकीदार के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।