फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

चोरी की घटनाओं में शामिल 143 अपराधी लापता, हड़कंप

Thu, 28 Jan 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली। चोरी की घटनाओं में शामिल रहे 143 अपराधी लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसपी ने गायब आरोपियों की पड़ताल कराने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। दरअसल एसपी श्लोक कुमार ने पांच साल में जिले में होने वाली घटनाओं में नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों का बुधवार को सत्यापन कराया। तब मामले का खुलासा हुआ। जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पहली बार इस तरह की पहल हुई है।
विज्ञापन

देर रात एसपी ने थानेदार व चौकी प्रभारियों को संदेश दिया कि सभी अपने क्षेत्र के ऐसे अपराधियों के घर जाए जो पांच साल में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हो। उन सभी के बारे में पता लगाए। संदेश मिलने के बाद थानेदार और चौकी प्रभारी आरोपियों के घर पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात पुलिस के पहुंचने से परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इनके बारे में जानने की कोशिश की। किसी ने खुद के खेती करने तो किसी ने मजदूरी की बात बताई। कुल 654 अपराधियों का सत्यापन हुआ जिसमें से 143 घर से लापता मिले। इसके बारे में जानकारी करने के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट
पांच साल में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कस रहा है। 55 अपराधियों की
हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 44 के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं 33 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 103 लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद किया गया है। इसमें से 31 अपराधी ऐसे मिले जो सक्रिय हैं। इनकी विशेष निगरानी कराई जा रही है।

सर्दी में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए पांच साल में हुई चोरी की घटनाओं में पकड़े गए 654 अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इसमें से 143 अपराधी लापता मिले हैं, जिनकी पड़ताल कराने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सत्यापन के दौरान जो सक्रिय अपराधी पाए गए हैं, उनकी विशेष निगरानी कराई जा रही है।
- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed