{"_id":"6ad669a1bdf8640671011ed4","slug":"national-workshop-on-endoscopic-spine-surgery-at-aiims-raebareli-news-c-101-1-slko1033-170340-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एम्स में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एम्स में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला
विज्ञापन
एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में जानकारी लेते चिकित्सक व छात्र-छात्र
रायबरेली। एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग ने रायबरेली मिनिमली इनवेसिव न्यूरोसर्जरी कोर्स के तहत एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें देशभर के 100 से अधिक न्यूरोसर्जन शामिल हुए। विशेषज्ञों ने सर्जरी की उन्नत तकनीकों, उनकी बारीकियों और चुनौतियों पर चर्चा की।
कार्यशाला में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राज कुमार और प्रो. कुलवंत सिंह, आरएमएल के प्रो. दीपक सिंह, प्रो. प्रकाश नायर और प्रो. शाह वलीउल्लाह प्रमुख रूप से शामिल रहे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समेत हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली और तिरुवनंतपुरम से आए विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन ने सर्जिकल विशेषज्ञता बढ़ाने और मरीजों की देखभाल में सुधार के लिए विभिन्न विभागों के बीच सहयोग, व्यावहारिक प्रशिक्षण और सतत चिकित्सा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। आयोजन सचिव डॉ. सुयश सिंह ने कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी।