फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

साइकिल की टक्कर लगने से खोया आपा, व्यापारी ने साथियों संग मिलकर डलमऊ चौकी के पास युवक को डंडों से पीटकर किया मरणासन्न,

Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
crime
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक लकड़ी व्यापारी ने महज साइकिल टकराने पर साथियों संग मिलकर एक युवक को डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। डलमऊ चौकी के पास युवक पिटता रहा, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

काफी देर तक शोरशराबा होता रहा। दबंगई के आगे वहां पर मौजूद लोग मारपीट का विरोध तक नहीं कर सके। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उसे डंडों से पीटा जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस किसी हमलावर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर कटरी निवासी लखन और उसका भाई सरोज साइकिल पर सब्जी लादकर उसकी बिक्री करने मुराईबाग कस्बे जा रहा था। डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर गंगा पुल स्थित श्मशान घाट के पास उसकी साइकिल लकड़ी व्यवसायी की बाइक से टकरा गई। बस इतनी सी बात पर लकड़ी व्यवसायी ने दोनों भाइयों की सब्जी और साइकिल छिना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे दोनों भाई वहां से खिसक लिए। बाद में लकड़ी व्यवसायी ने फोन कर दोनों भाइयों को बुलाया। इस दौरान सरोज की डंडों से जमकर धुनाई की। लकड़ी व्यवसायी ने साथियों के साथ उसकी इस कदर पिटाई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उसे डंडों से पीटा जा रहा है। घायल के भाई लखन ने डलमऊ कोतवाली में लकड़ी व्यवसायी समेत दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed