फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cricket

Raebareli News: उज्ज्वल, फरीज, सिद्धार्थ व हिमांशु की चमकी बैटिंग

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cricket
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालकों की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच एनएस क्रिकेट एकेडमी एवं स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें एनएस एकेडमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। स्टार एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी एनएस एकेडमी ने 8.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम से उज्ज्वल सिंह ने 35 गेंदों में नाबाद 66 रन की पारी खेली, जबकि मो. नजीम व रमन ने दो-दो विकेट लिए। दूसरा मैच स्टेडियम-ए और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम-ए टीम 184 रन से जीती। स्टेडियम-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। मो. फरीज ने 27 गेदों में 67 रन, सिद्धार्थ त्रिपाठी ने 34 गेदों में 59 रन की पारी खेली। एमजीआईसी की टीम 27 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच स्टेडियम-बी और एसएसएस एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम-बी टीम सात विकेट से जीती। एसएसएस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में उतरी स्टेडियम-बी टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से हिमांशु यादव ने 39 गेदों में 62 रन की पारी खेली। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मंगल चरण रावत, शोएब खान, नरेश निषाद, किरण कुमारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed