{"_id":"5003260a3224392e348539721d2ad01d","slug":"cracked-gas-cylinders-survived-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे लोग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ कस्बे में बुधवार देर रात एक शिक्षक के घर में तेज धमाके के साथ घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था घर की दीवार और छत तक दरक गई।
गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सिलेंडर फटने की वजह उसमें लीकेज बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह शिवगढ़ थानेदार ओपी यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की।
कस्बा निवासी छठीलाल गुप्ता जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में शिक्षक है। मकान की दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में खाना बनता है। रात में घर के सभी लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
इसी दौरान बरामदे में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बरामदे की दीवार व छत में दरार आ गई। धमाके की आवाज पर परिवारीजनों के साथ ही आसपास के लोग पहुंचे तो सिलेंडर की टुकड़े और दीवार देख कर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
एसओ केपी यादव ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। गैस सिलेंडर फटने की वजह प्रथम दृष्टया लीकेज प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।