{"_id":"698f779fb38d6d379f0ce724","slug":"crackdown-on-fake-paneer-khoya-before-holi-raebareli-news-c-101-1-slko1033-151148-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होली से पहले नकली पनीर-खोवा पर नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होली से पहले नकली पनीर-खोवा पर नकेल
Sat, 14 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में रोडवेज बस का निरीक्षण करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। होली के मद्देनजर मिलावटी और नकली पनीर व खोवा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है। शुक्रवार से विशेष चेकिंग अभियान शुरू हो गया। परिवहन व एफएसडीए की टीम ने कानपुर और उन्नाव की ओर से आने वाली 16 बसों की जांच की। राहत की बात यह रही कि किसी भी बस में मिलावटी पनीर या खोवा नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने परिचालकों को निर्देश दिया कि वे खोवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों की ढुलाई बसों से न करें।
होली पर नकली और मिलावटी मावे की खपत बढ़ जाती है। इससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा है। इसको लेकर खाद्य आयुक्त ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त के आदेश पर सहायक यातायात निरीक्षक सुदीप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह और उदयराज मौर्या की टीम ने शुक्रवार को अभियान शुरू किया। पहले दिन कानपुर और उन्नाव की ओर से आने वाली बसों को चेक किया गया। एक-एक करके रोडवेज की 16 बसों को चेक किया गया। किसी भी बस में खोवा व पनीर नहीं मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार से अभियान शुरू कराया गया है। पहले दिन 16 बसों को चेक कराया गया। गनीमत रही कि किसी भी बस में खोवा व पनीर नहीं मिला। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।