फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cow service is the ultimate duty of human life: Shankaracharya

गोसेवा मानव जीवन का परम कर्तव्य : शंकराचार्य

Sat, 23 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 23 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cow service is the ultimate duty of human life: Shankaracharya
 पूजा अर्चना करते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद
सलोन। जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बृहस्पतिवार रात राजापुर चक बीवी स्थित एक मैरिज लॉन में आगमन हुआ। उन्होंने अपने प्रवचन में गोसेवा को मानव जीवन का परम कर्तव्य बताया। इसे आध्यात्मिक उद्देश्य भी करार दिया।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि गाय से ही पूरी सृष्टि की रचना हुई है। ईश्वर ने 84 लाख योनियों में मनुष्य को ही मानव तन दिया है। सभी मनुष्यों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मानव तन मिला है तो अपनी जिम्मेदारियों को समझना आवश्यक है। चाहे माता, पिता, भाई, बहन, पति या किसी भी सामाजिक पद पर हों, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि हमेशा अध्यात्म से जुड़े रहना महत्वपूर्ण है। शंकराचार्य ने मुख्य बात यह बताई कि उनका 81 दिन का व्रत चल रहा है। इस व्रत के दौरान वे सनातन धर्म का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि वे 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सनातन धर्म का प्रचार करेंगे। उन्होंने गाय को राष्ट्र माता घोषित करवाने का निरंतर प्रयास करने की बात कही। रात्रि विश्राम उन्होंने यहीं किया और शुक्रवार सुबह भक्तों को दर्शन देने के बाद आगे की यात्रा पर निकल पड़े। इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा, अनिल त्रिपाठी समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed