फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Covid

28 बेड बढ़े, फुरसतगंज सीएचसी बना एल-2 अस्पताल, सीएमओ ने देखी व्यवस्था

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Covid
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की फुरसतगंज सीएचसी को एल-2 अस्पताल का दर्जा दिया गया है। यहां 28 बेड हैं। सीएचसी को एल-2 बनाए जाने के बाद गुरुवार को सीएमओ डॉ. एके दुबे सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को देखने के साथ ही अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने गर्भवती को प्रसव कक्ष तक पहुंचने के लिए पीछे के रास्ते भेजने के निर्देश दिए। जिस वार्ड में कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा, उसके बगल से प्रसव कक्ष को जाने वाले रास्ते को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचपी यादव को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच कराएं। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों को निर्देश दिए कि हर गांवों में जाकर प्रधान से मिलकर ग्रामीणों की जांच करवाएं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सीबी सिंह चौहान ने सीएमओ को बताया कि जो काम बाकी है वह चार दिन के अंदर पूरे कर लें। इस मौके पर डॉ. मनीष मौर्या, प्रदीप पटेल, मनीष श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, दीप शिखा, एके मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed